फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सर्दी के मौसम में रात को गश्त बढ़ाने मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। व्यापारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। सोमवार को पुलिस लाइन में हुई पुलिस सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापारी परामर्श केंद्र खोलने का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी कपिल देव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोंड भी मौजूद रहे। व्यापारियों को पुरानी शिकायतों के निस्तारण के बारे में बताया गया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उप्र के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों की आर्थिक समस्याओं के निदान के लिए परामर्श केंद्र खोला जाए। जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने कहा कि कोहरे को देखते हुए शहर के गुदड़ी बाजार, होमगंज, सब्जी मंडी सहित अन्य बाजारों में पुलिस की गश्त रात में बढ़ाई जाए।
बाजारों में लाइट की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। महिला जिला कोषाध्यक्ष रीना जैन ने एसडी फील्ड में जर्जर हो चुकी गली की मरम्मत कराने की मांग की। अवधेश कुशवाहा ने भरथना चौराहे के पास तुलसी अड्डे पर जलभराव की समस्या उठाई। व्यापारियों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका विनय मणि त्रिपाठी, सीओ सिटी अमित कुमार, व्यापार मंडल जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, शहर अध्यक्ष रजत जैन, अनीता शर्मा, अर्चना कुशवाहा, अशोक कुमार जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें