फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: महुआ सूडा वंशरी पुल तैयार, मार्च में दौड़ेंगे वाहन

Mon, 20 Feb 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। करीब पांच साल से बन रहे महुआ सूडा वंशरी पुल का निर्माण पूरा हो गया है। मार्च के पहले सप्ताह से इस पुल पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। इससे एमपी के आसपास व क्षेत्र के 100 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

2016 में समाजवादी पार्टी के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए चंबल नदी पर इस पुल बनवाने के लिए स्वीकृति रखी थी। 2017 में इस पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया था। अगस्त 2022 में इस पुल का निर्माण कार्य पूरा होना था, लेकिन अधिक बारिश होने की वज से इसका समय बढ़ गया था। पुल पर सेतु निगम की ओर से सभी स्लैब एक माह पहले ढाल दी गई हैं। अब लोक निर्माण विभाग का थोड़ा काम बचा है। मार्च के पहले सप्ताह में पुल को आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर कैसर मसूद अंसारी ने बताया कि लगभग एक माह पहले हमारी ओर से काम पूरा कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बचे काम को पूरा किया जा रहा है। जल्द ही पुल पर वाहनों के फर्राटा भरने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


पुल का निर्माण होने से एमपी सीमा पर बसे करीब 100 गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अभी तक यूपी के महुआ, सूडा और वंशरी समेत तमाम गांवों के लोगों को मध्यप्रदेश जाने के लिए 40 से 50 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।

शुभारंभ करने आ सकते हैं मुख्यमंत्री
सूत्रों के अनुसार, पुल का जल्द ही शुभारंभ भी किया जाएगा। 2024 में केंद्र के चुनाव होने की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आकर इस पुल का शुभारंभ कर सकते हैं। क्योंकि इस पुल से यूपी के साथ ही मध्यप्रदेश के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें