फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: कांवड़ियों में उत्साह अपार, गूंजेगी भोले की जयकार

Sat, 18 Feb 2023 06:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महाशिवरात्रि का पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। आस्था का केंद्र कहे जाने वाले श्रीनीलकंठ मंदिर में आरती के बाद कावंड़िये कांवर चढ़ना शुरू करेंगे। मंदिर के बाहर एक दिवसीय मेले का आयोजन होगा। टिक्सी महादेव मंदिर पर भी कांवड़ चढ़ाई जाएगी। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ऐतिहासिक भारेश्वर मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। भारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर जनपद के ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश से भी शिवभक्त पूजा और दर्शन करने आते हैं। इस दौरान एडीएम जयप्रकाश व एसडीएम चकरनगर मलखान सिंह समेत पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे।
जनपद के अन्य शिव मंदिरों में सरसईनावर स्थित हजारी महादेव, भरथना के रमायन स्थित शिव मंदिर, शहर के द्वादश ज्योर्तिंलिंग, छैराहा स्थित शिव मंदिर, चौगुर्जी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, स्टेशन बजरिया स्थित श्रीआनंदेश्वर मंदिरों में भी दूर -दूर से भक्त आते हैं। श्री जागेश्वरनाथ, महेरा चुंगी स्थित शिव मंदिर, फ्रेंडस कॉलोनी स्थित ज्ञान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी तैयारी पूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बकेवर, जसवंतनगर, उदी के कुंडेश्वर समेत अन्य जिले भर के मंदिरों में बम-बम की गूंज रहेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार से दिखने लगी महाशिवरात्रि की धूम
महाशिवरात्रि पर्व की धूम शुक्रवार को नगर में चारों ओर देखने को मिली। श्रृंगीरामपुर से गंगाजल लेकर आने वाले कांवरियों और उनके साथ चलने वाले सहयोगियों की आस्था देखते ही बन रही थी। पैरों में बंधे घुंघरुओं की आवाज से लोग भी उन्हें निकलने के लिए रास्ता देते दिखे। सुरक्षा पुलिस भी जगह-जगह तैनात दिखी। जगह-जगह इनके लिए खानपान और पानी की व्यवस्था की गई थी। श्रृंगीरामपुर से आने वाले कांवड़ियों की सेवा भक्ति के लिए नई मंडी गेट के पास बाबा अमरनाथ सेवा समिति,बीएसए कार्यालय के सामने अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल, तहसील परिसर में श्री महाकालेश्वर समिति ने भंडारा लगाया। कांवड़ियों की फल, दूध और गुड़ के साथ आवभगत की। उनके विश्राम का भी इंतजाम किया।
शहर में नई मंडी से लेकर गुरु तेगबहादुर ओवरब्रिज होते हुए मध्य प्रदेश से आए कांवड़िये कतार बद्घ होकर पुराना बस स्टैंड रोड, नया शहर चौराहा, तहसील चौराहा, राजागंज चौराहा, पचराहा, छैराहा होते हुए भिंड रवाना हुए। कांवड़ियों को निकलने में अवरोध न हो इसके लिए ट्रैफिक भी रोका गया। कांवड़ें रहीं आकर्षण का केंद्र
मध्य प्रदेश के जनपद भिंड से बड़ी संख्या में कांवड़ियां कांवड़ लेकर लौटे। कुछ कांवड़ें आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें 51 डला की कांवड़ व महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग की झांकी प्रदर्शित करते हुए महाकाल की कांवड़ शामिल रही। इन्हें पवन, शिवम, विजय, राम कुमार भदौरिया, सुमित, शिवा, गौरव आदि लेकर चल रहे थे।
कांवड़ लेकर पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी आईं। जबकि कुछ कांवड़ियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाने के लिए कई बच्चे भी साथ में थे।

बच्चे भी कांवड़ियों के साथ चल रहे बीएसए कार्यालय के सामने भंडारा पर बैठे तीन बच्चे भी कांवड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे थे। भिंड से आए इन बच्चों में नंदू राठौर और श्याम राठौर कक्षा चार में व अनुज राठौर कक्षा सात का छात्र है। यह कांवड़ लेकर चल रहे सोनू,सुनील, विनोद और बनवारी लाल के साथ थे।


बोले कांवड़िये
जनपद भिंड के ग्राम रेमजा की रहने वाली धन देवी ने बताया वह पहली बार कांवड़ लेकर आ रही हैं। गांव के शिव मंदिर में गंगाजल चढ़ाएंगी।
भिंड की रहने वाली छात्रा अंजली ने बताया कि वह पहली बार कांवड़ लेकर आ रही हैं। अब हर साल कांवड़ लेकर आएंगी।
शीलू ने बताया कि अभी रास्ता काफी दूर है। शनिवार दोपहर गांव के मंदिर में कांवड़ चढ़ाएंगे।
कुलदीप राजावत ने बताया कि भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था है। उनके साथ कई और लोग पहली बार कांवड़ लेकर आएं हैं।
भिंड निवासी रेखा कुशवाह ने बताया कि वह दूसरी बार कांवड़ लेकर आ रही हैं। करीब दो सौ किलोमीटर का सफर तय करने के बाद भिंड के वनखंडेस्वर मंदिर में कांवड़ चढ़ाएंगे।

केदारनाथ मंदिर की झांकी आकर्षण का केंद्र
बसरेहर। इटावा- बरेली हाईवे पर कांवड़ियों के आने से मेले जैसा माहौल बना रहा। आदिनाथ ग्रुप की ओर से श्री बड़े हनुमान जी सरकार अटेर रोड भिंड की कांवड़ में केदारनाथ मंदिर की भव्य झांकी लगाई गई। मध्य प्रदेश के भिंड, ग्वालियर ,दतिया, झांसी, मुरैना, आदि जनपदों के कांवड़िये कांवड़ लेकर इटावा- बरेली हाईवे से बसरेहर से गए।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें