फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: करंट की चपेट में आकर महंत की मौत

Wed, 02 Aug 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव स्थित श्री राधास्वामी सतनाम मंदिर के महंत की मंगलवार शाम करीब छह बजे करंट से मौत हो गई। महंत मंदिर परिसर की साफ सफाई कर रहे थे तभी वह हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

चकरपुर स्थित श्री राधास्वामी सतनाम मन्दिर के महंत श्यामदास महाराज (60) मूल रूप से अजीतमल थाना क्षेत्र के कटैया-रमपुरा गांव के निवासी थे। वह बचपन से ही उक्त आश्रम पर रह रहे थे, करीब दस वर्ष पूर्व अपने गुरु व महंत मुख्य के निधन के बाद महंत बने थे।
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार देर शाम वह परिसर की साफ सफाई कर रहे थे तभी पास से गुजरी 11 हजार की लाइन की चपेट में आ गये जिससे वह अचेत होकर गिर गए। ग्रामीणों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी महेवा पहुंचाया जहां डॉ. सज्जाद खान ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें