फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सादे पानी और मैजिकल पिचकारी का संग, बरसाएगी रंग

Sat, 04 Mar 2023 09:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। होली मस्ती का त्योहार है। बच्चे सबसे ज्यादा मस्ती करते हैं और रंग लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इस बार उनके लिए मैजिक पिचकारी और सीक्रेट कैप्सूल बाजार में आए हैं। ये बच्चों को खूब भा रहे हैं। इसके अलावा होली की टीशर्ट की भी खूब मांग है।
विज्ञापन

फ्रेंडस कॉलोनी में दुकानदार अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि सादे पानी में मैजिक पिचकारी को डुबाेने बाद इसे चलाने पर रंग निकलेगा। यानी पिचकारी के लिए बच्चों को बाल्टी में रंग नहीं घोलना पड़ेगा। इस पिचकारी की कीमत 150 रुपये है।

सीक्रेट कैप्सूल के बारे में बताया इसे खोलने के बाद किसी के सिर पर डाल दें। पानी पड़ते की रंग निकलना शुरू हो जाएगा। सीक्रेट कैप्सूल 25 रुपये की डिब्बी में है, जिसमें 25 कैप्सूल हैं। बच्चे इसे भी काफी पसंद कर रहे है। उन्हें मुखौटे व बाल भी खूब भा रहे हैं। मुखौटे 50 से 70 रुपये में व सुनहरे व फैंसी बाल 100 रुपये में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

दुकानदार अंकित ने बताया कि पिट्ठू बैग 150 रुपये में बिक रहा है। होली की टीशर्ट 100 रुपये में है। बताया इसे लेकर कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चों में काफी उत्साह है। भगवा गुलाल की ज्यादा बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें