फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मशीन खराब, जिला अस्पताल में रुके हड्डी के ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में हड्डी के ऑपरेशन के दौरान उपयोग की जाने वाली सी-आर्म मशीन के खराब होने से ऑपरेशन रुक गए हैं। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते 25 दिनों से मशीन खराब होने के बाद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे। वहीं, हड्डी रोगियों को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर रोज कोई न कोई खामियां उजागर होती रहती हैं। प्रतिदिन 100 से अधिक हड्डी से संबंधी रोगी अस्पताल पहुंचते हैं। इनमें से आठ से 10 मरीजों के ऑपरेशन किए जाते हैं, लेकिन मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में चार हड्डी रोग विशेषज्ञों की तैनाती है, लेकिन सी-आर्म मशीन के खराब होने से वह ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं।
स्थानीय कर्मचारियों ने बताया कि इस मशीन से हड्डी का एक्सरे किया जाता है। शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे दुर्घटना में घायल कामेत के मनोज कुमार ने बताया कि पैर में चोट है। डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए बोला है लेकिन पता चला है कि मशीन ही खराब है। निजी अस्पताल में ऑपरेशन के लिए 35 हजार रुपये मांगे गए हैं। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण जिला अस्पताल में ऑपरेशन के लिए आए थे लेकिन अब सैफई मेडिकल कॉलेज जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमएम आर्या ने बताया कि मशीन को सही करवाने के लिए इंजीनियर को निर्देशित किया है। एक-दो दिन में समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें