फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बहनों की हत्या के मामले में प्रेमी गिरफ्तार

Wed, 11 Oct 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में दो मासूम बहनों की फावडे़ से गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी बहन के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पहले ही बड़ी बहन को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बहादुरपुर गांव निवासी जयवीर पाल की दो बेटियां शिल्पी (07) व रोशनी (05) की आठ सितंबर को फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों बेटियों की हत्या करने में बड़ी बेटी अंजली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अंजली को पुलिस ने गिरफ्तार करके पूछताछ की थी। इसमें पुलिस को प्रेमी के कहने पर हत्या के लिए उकसाने की बात सामने आई थी।
अंजली को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश में जुटी हुई थी। सीओ अतुल प्रधान के नेतृत्व में इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही थी तभी प्रभारी निरीक्षक बलराई अनिल मणि त्रिपाठी को सूचना मिली कि इस घटना का दूसरा आरोपी अमन निवासी खाका बाग थाना बलरई को कोकावली अंडावली मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें