बसरेहर कस्बे में शाम करीब साढ़े बजे सरेराह दो लोगों ने भट्ठा मालिक को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। कस्बे में शाम करीब साढ़े छह सरेराह दो युवकों ने भट्ठा मालिक को पीट दिया। भट्ठा मालिक ने मारपीट के साथ चेन और रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव टीकपुर निवासी लाल सिंह का कस्बे में थाने से लगभग 200 सौ मीटर दूर भट्ठा है। गुरुवार शाम को वह भट्ठे से कस्बे के बाजार में सामन खरीदने आए थे। तभी बंबे की पुलिया की पट्टी पर दो बदमाशों ने उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
पिटता देखकर लोग बचाने के लिए दौड़े उन्हें देखकर बदमाश भाग गए। भट्ठा मालिक ने थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि आरोपियों ने मारपीट करके 20 हजार रुपये और सोने की चेन भी लूटी है। घटना कस्बे की एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें आरोपी मारपीट कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए हैं। बसरेहर थाना प्रभारी बेचन सिंह ने बताया कि मामला सिर्फ मारपीट का है। दोनों पक्ष जान पहचान के हैं। चाय की दुकान पर किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था। इसके बाद मारपीट हो गई। लूट की वारदात नहीं हुई है।