फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर ने बाइक सवारों को रौंदा, युवक की मौत

Wed, 08 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला रोड पर एक लोडर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा पीजीआई में भर्ती है।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के गांव कुम्हावर निवासी रिंकू (24) पुत्र रामसेवक मंगलवार रात साढे़ ग्यारह बजे साथी रीशू (23) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी हरिजन कालोनी कुनैरा को छोड़ने बाइक से उसकी ससुराल मडै़या शिव नारायण जा रहा था। शिवम टाकीज के पास सामने से आ रहे लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों लोडर के नीचे आ गए। रिंकू हेलमेट नहीं लगाए था जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। रिंकू की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घायल रीशू की हालत गंभीर है। पुलिस ने लोडर को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें