फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायन सफारी में अब ब्रीडिंग पर फोकस

Mon, 14 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
लायन सफारी के ब्रीडिंग सेंटर में मचान पर बैठी शेरनी जेसिका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी में अब फिर से शावकों के जन्म लेने के प्रयास शुरू होंगे। इसके लिए लायन सफारी में बनाए गए ब्रीडिंग सेंटर में शेर और शेरनी को छोड़ा जाने लगा है। लायन सफारी के अफसरों का कहना है कि अप्रैल में खुश खबरी मिल सकती है।
विज्ञापन


निर्माण से अब तक लायन सफारी में खुशी ज्यादा दिन तक ठहर नहीं पाई है। एक के बाद एक पांच शावकों के मरने के बाद तो लायन सफारी के सितारे ही गर्दिश में चले गए। इसके बाद शेर शेरनी बीमार हो गए। लंदन से आए विशेषज्ञों के सुझाव के बाद शेर और शेरनी लायन सफारी में मस्ती करने लगे हैं।  इस तरह शेर-शेरनी को खेलते कूदते देखकर अफसर भी उत्साहित हैं। सीएम भी फेसबुक और ट्यूटर पर पल पल की खबर ले रहे हैं।

इसके बाद अब सफारी प्रशासन का पूरा ध्यान ब्रीडिंग पर आ टिका है। सफारी प्रशासन चाहता है कि अब कहीं भी कोई चूक न हो और ब्रीडिंग में सफलता के साथ जल्द से जल्द सफारी में नए मेहमानों के आगमन के साथ खुशहाली आए। सूत्रों के अनुसार इसके लिए भी सफारी प्रशासन लगातार विदेशी विशेषज्ञों से संपर्क में है और सफारी में मौजूद शेरनी मिलन को तैयार है या नहीं उसके लक्षणों पर भी विदेशी विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर मिलन के प्रयास किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अप्रैल  तक ब्रीडिंग में सफलता मिल जाएगी और सफारी में शेरों की दहाड़ के साथ शावकों क ी आवाजें भी सुनाई देने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें