फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खेत जोत रहे किसान पर गिरी बिजली, मौत

Sat, 08 Jul 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। धान की फसल के लिए खेत जोत रहे किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई। आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर एसडीएम और सीओ ने जांच पड़ताल कर परिवार को मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जबरपुरा गांव निवासी हरनाथ सिंह (55) शनिवार की सुबह गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत पर काम करने के लिए घर से निकले थे। दोपहर के वक्त खेत में काम करते वक्त अचानक उनके ऊपर बारिश के बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पत्नी सरला देवी उसके दो पुत्र सुमित व अमित आदि परिजन रोते बिलखते खेत पर पहुंचे। मृतक का पुत्र सुमित ग्राम पंचायत तुरैया से बीडीसी सदस्य है। सूचना पर एसडीएम कुमार सत्यम जीत, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, सीओ विवेक जावला, प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने भी जांच पड़ताल की। नायब तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि आकाशीय बिजली से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें