फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लैपर्ड सफारी का काम तेज, जल्द सफारी पार्क में तेदुओं के होंगे दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सफारी पार्क में जल्द लोगों को बब्बर शेर के साथ ही तेंदुए के भी दीदार हो सकेंगे। पार्क में तेंदुआ सफारी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि मार्च तक पर्यटक इसका आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

अभी तक लायन सफारी, बीयर सफारी, डीयर और एंटीलोप सफारी समेत कुल चार सफारी हैं। शुरुआत में लैपर्ड सफारी भी बनवाई गई थी, लेकिन 2017 में आए भीषण तूफान में इसे नुकसान पहुंचा था। क्षतिग्रस्त सफारी की तब से मरम्मत नहीं हो पाई थी। इस सफारी के लिए चिह्नित 25 एकड़ के सफारी पार्क को फिर से तैयार कराया जा रहा है।
सफारी में मौजूद फिलहान नौ तेंदुओं में शुरुआती दौर में शावक मनु और रघु नाम के दो तेंदुए ही छोड़े जाएंगे। इन्हें पिछले दिनों बिजनौर से लाया गया है। इनके लिए निश्चित जगह में से सिर्फ 15 एकड़ जगह को खोला जाएगा। इसमें यह विचरण करेंगे। सात वयस्क तेंदुओं को बाद में छोड़ा जाएगा। उधर कांशीराम कॉलोनी से नाले के रास्ते से सफारी के अंदर जाना वाला रास्ता भी दीवार खड़ी कराकर बंद कर दिया गया है। उपनिदेशक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लैपर्ड सफारी का मरम्मत कार्य अंतिम चरणों में है। जल्द ही इस सफारी का भी पर्यटक आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें