फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। आगरा-कानपुर हाईवे पर बुधवार देर रात पिलखर नहर के समीप स्थित ढाबे के सामने मजदूर को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। ग्राम देसरामऊ निवासी शौकीराम (50) बुधवार देर रात घर से पैदल ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए निकला था। ढाबे के पास इटावा से इकदिल की ओर जाने वाली सड़क को पार करते वक्त बेकाबू वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई। पत्नी सुमन देवी व तीनों पुत्रों जितेंद्र, विकास व शनि और दोनों पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें