फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 23 Oct 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। नगला हुलासी गांव में एक मजदूर ने पत्नी के शराब पीने से रोकने पर हुए झगड़े के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

नगला हुलासी गांव निवासी सरनाम सिंह जाटव (48) पुत्र बलवंत सिंह की रविवार शाम पत्नी सुमन से शराब पीने को लेकर नोकझोंक हुई थी। उसके बाद सरनाम कमरा बंद कर अंदर लेट गया। उसकी पत्नी सुमन व मां रामवती घर के बाहर आंगन में सो रहे थे। रात के समय सरनाम ने कमरे पंखे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। उसकी पत्नी सुमन सोमवार की सुबह छह बजे सोकर उठी और कमरे की कुंडी खटखटाई। पति की कोई आवाज नहीं आई तो उसने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका पति सरनाम सिंह फंदे पर लटका हुआ था। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी को सुबह करीब आठ बजे घटनास्थल पर पहुंच गए और किसी तरह दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। मृतक मजदूर के चार लड़के व एक लड़की है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें