फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर रिसने से लगी आग में झुलसी किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। बिठौली थाना क्षेत्र के रीतौर की मड़ैया गांव में बुधवार अपरांह्न सिलिंडर के रिसने से लगी आग में एक किशोरी झुलस गई। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। रीतौर की मड़ैया गांव निवासी इंदलसिह की १६ साल की बेटी काजल अपरांह्न चार बजे चाय बनाने के लिए रसोईघर में गई। उसने जैसे ही चूल्हा जलाया, तभी रसोई में आग लग गई। किशोरी के कपड़े भी जलने लगे। वह चीखती चिल्लाती हुई बाहर निकली। घर वाले दौड़े और उसके कपड़ों में लगी आग बुझाई। आनन फानन उसे राजपुर सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। आग से रसोईघर में रखा सामान जल गया। हालांकि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पूर्व लोगों ने आग बुझा ली थी। परिजनों ने बताया कि सिलिंडर के रिसने से रसोईघर में गैस भर गई थी। काजल ने जैसे ही माचिश की तीली जलाई। पूरी रसोई में आग फैल गई। जिससे यह हादसा हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें