फोटो 01:::घायल यशराज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे लखनऊ से आगरा जा रही इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस चढ़ते वक्त एक किशोर ट्रेन के नीचे गिर गया। इससे उसका पैर का पंजा कट गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
देशराज निवासी भगवान टाकीज आगरा की बिधूना के गांव ताजपुर में ससुराल है। वह यहां परिवार के साथ आए हुए थे। शुक्रवार को घर लौटने के लिए परिवार के साथ बिधूना से भरथना रेलवे स्टेशन आए। यहां से उन्हें इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पकड़नी थी।
लगभग आठ बजे ट्रेन आते ही देशराज पत्नी स्वेता, बेटी मुस्कान और यशराज के साथ ट्रेन में चढ़ने लगे। इस बीच बेटा यशराज (14) पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे जा गिरा। पिता और अन्य यात्रियों ने उसे अधपर से ही बाहर खींच लिया।
हालांकि पैर फंस जाने से उसका दाएं पैर का पंजा कट गया। परिजन पिता उसे सीएचसी ले गए। यहां उसे उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मां और बहन को इटावा में उतारे गए। (संवाद)
-
किसान की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार
उदी। पछायगांव में किसान को दिनदहाड़े पीटकर हत्या करने में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 30 मई को गांव पुरा रोहन सिंह निवासी किसान लाखन सिंह भदौरिया (55) की खेत पर दिनदहाड़े पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे अतुल भदौरिया ने पास के ही गांव करियाडांडा के सूरजभान यादव और उसके पांच बेटों व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी अनुभव चौधरी ने बताया कि घटना के तीसरे दिन सूरजभान और उसके बेटे रामभान को पकड़ लिया था, अन्य आरोपी गायब थे। शुक्रवार को सटीक सूचना पर ब्रजभान, आशीष, नकुल तथा यदुभान को गिरफ्तार कर जेल भेजा। (संवाद)
................................
एक्सप्रेसवे पर टायर फटने कार पलटी ,तीन घायल
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर गांव अगुपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह लगभग पौने छह बजे टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। कार पटना बिहार से दिल्ली जा रहे कार चालक सौरभ , अंजना पत्नी मुकेश कुमार व संजना पुत्री मुकेश कुमार हाल पता रोहिणी घायल हो गए । घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। (संवाद)