अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजकों ने खली के भाई भीम को बुलाया था। जैसे ही भीम ने स्टेडियम में कदम रखा उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
उन्होंने पब्लिक का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। भीम ने दंगल के वक्त मौजूद रहकर पहलवानों को हौसला बढ़ाया। संयोजक टीपू यादव, व्यवस्थापक शेरा पहलवान ने भीम का स्वागत किया तो डीएम ने उन्हें गदा भेंट किया।