फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मां कात्यायनी की आराधना कर खुशहाली की कामना

Tue, 28 Mar 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चैत्र नवरात्र के छठवें दिन सोमवार को घरों और मंदिरों में मां कात्यायनी की आराधना की गई। उन्हें शहद और अमरूद का भोग लगाया गया। परिवार में खुशहाली की कामना की। रात में जगह-जगह देवी जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मां कात्यायनी का स्वरूप दिव्य और स्वर्ण के समान चमकीला है। मान्यता है कि इनकी आराधना से हर मनोरथ पूरे होते हैं। सोमवार को माता का आशीष लेने के लिए कालीबांह मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। महिलाओं की टोली ने देवी भजन गाए।
बकेवर संवाद के अनुसार कस्बा लखना स्थित कालिका देवी मंदिर में दूर-दूर से भक्त माता के दरबार में माथा टेकने और झंडे चढ़ाने आए। बच्चों का मुंडन करवाया। जसवंतनगर संवाद के अनुसार बीहड़ी गांव बलरई में मां ब्रह्माणी देवी मंदिर में मेला लगा है।
विज्ञापन



कालीबांह मंदिर में हुआ देवी जागरण
इटावा। काली बांह मंदिर में उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से देवी जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने मंदिर में पूजा की। 29 व 30 मार्च को रामायण का पाठ होगा। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, महंत धर्मेंद्र दीक्षित उपस्थित रहे। (संवाद)


मनकामेश्वर मंदिर में सजा छप्पन भोग का दरबार
इटावा। दुर्गा महोत्सव समिति की ओर से रविवार शाम कुंज स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में आरती के बाद छप्पन भोग का दरबार सजाया गया। मुख्य अतिथि एसएसपी वरिष्ठ संजय कुमार वर्मा ने आरती उतारी। आयोजक विवेक गुप्ता ने बताया कि 28 मार्च को बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 29 मार्च को उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। 31 मार्च को भंडारा व प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष जसवंत सिंह वर्मा, ग्रीश टंडन, अवनीश वर्मा, राजेंद्र प्रताप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रोहित टंडन, गोपाल टंडन उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें