बकेवर। जनता डिग्री कॉलेज के सेमिनार हॉल में शुक्रवार को हुई भारत जानो प्रतियोगिता में एमएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र कपिल सिंह ने पहला व बीएससी के राघवेंद्र ने द्वितीय स्थान पाया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश रहा, जिसमें कॉलेज के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रामजी गुप्ता व अमन कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. आनंद सिंह, डॉ. दिव्यांश पांडेय और डॉ. देवेन्द्र यादव ने किया। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. नलिनी शुक्ला ने की। प्रतियोगिता में कॉलेज के 40 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। (संवाद)