फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया और आगरा के पहलवानों की झंडा कुश्ती बराबरी पर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। गांव बनामई में मंगलवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें औरैया और आगरा के पहलवानों के बीच झंडा कुश्ती बराबरी पर रही।
विज्ञापन

विधायक राघवेंद्र गौतम व पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव ने फिरोजाबाद के होशियार सिंह और आगरा के पहलवान रामगोपाल के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। होशियार ने रामागोपाल को चित कर दिया। इसके बाद झंडा कुश्ती हुई। इसमें औरैया के पीसापुरा के पहलवान डिंपल व आगरा के पहलवान रामगोपाल ने एक दूसरे के सामने ताल ठोंकी।
विज्ञापन

दोनों के बीच हुई कुश्ती में दाव देखकर दर्शकों में उत्साह रहा। कुश्ती बराबरी पर रही। आयोजक भगवानदास, प्रधान ब्रजराज सिंह, उदयवीर सिंह,बलराम सिंह यादव, रंजीत सिंह, उमेश सिंह व अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें