इटावा। बंद घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। घर के बाहर सो रहे दंपति को चोरों की भनक तक नहीं लगी। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
भरथना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी सर्वेश कुमार यादव व उनकी पत्नी मंजू देवी अपने घर के मुख्य दरवाजे पर ताला डालकर बाहर सो रहे थे। मंगलवार चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी व बक्सों से एक सोने की जंजीर, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की तोड़े, कान के कुंडल व 10 हजार रुपये की नकदी सहित गृहस्थी का सामान चुराकर फरार हो गए।
पीड़ित मंजू देवी ने बताया कि सुबह जागने पर उसे घर के दरवाजे का ताला टूटा दिखा, जिसपर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर प्रार्थना पत्र लिया। (संवाद)