फोटो 22: इटावा-ग्वालियर मार्ग पर जेसीबी का टूटा पिछला बूम। संवाद
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में इटावा-ग्वालियर मार्ग पर इटावा की ओर जा रही जेसीबी मशीन का पिछला बूम टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना के दौरान पीछे आ रही कार इससे टकराने से बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जेसीबी मशीन उदी मोड़ चौराहे से इटावा-ग्वालियर मार्ग पर जा रही थी तभी मशीन के पिछले हिस्से में लगा बूमटूटकर सड़क पर गिर गया। जेसीबी के ठीक पीछे एक कार चल रही थी। कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ब्रेक लगाए जिससे कार बूम की चपेट में आने से बच गई। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। (संवाद)