फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इस्लामिया कॉलेज की टीम ने जीता हॉकी का फाइनल

Sat, 06 Jan 2024 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चल रही जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता में इस्लामिया इंटर कॉलेज की टीम रोमांचक मुकाबले में विजेता बनी।
विज्ञापन

टीम रोमांचक एवं संघर्ष पूर्ण फाइनल मैच में पेनाल्टी शूटआउट के जरिए स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम को 4-3 से हराकर चैंपियन बनी। विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी व जैकेट प्रदान की गई। फाइनल मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रहीं। मैच में निर्णायक की भूमिका मोहम्मद नाज़िश ने निभाई।
प्रतियोगिता के समापन पर प्रदर्शनी कार्यकारिणी समिति के सदस्य शांति स्वरूप पाठक, विशन चंद्र अग्रवाल एडवोकेट, घनश्याम बाजपेई एडवोकेट, जिला क्रीड़ाधिकारी परमजीत सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, गुरुमुख सिंह अरोड़ा, प्रतियोगिता संयोजक रामसेवक सिंह चौहान, जिला हॉकी संघ के सचिव सैय्यद नईमुद्दीन, हादी हसन, हरिशंकर चतुर्वेदी, धीरज पाठक समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें