- एसडीएम और सीओ ने किया बाजार का भ्रमण
- अव्यवस्थित वाहनों को देखकर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। सड़कों पर खड़े वाहन को देखकर एसडीएम और सीओ ने उन्हें हटाने की हिदायत दी। कहा कि यदि अव्यविस्थित वाहन मिले तो वाहन चालकके साथ ही संबंधित दुकानदार पर भी कार्रवाई की जाएगी।
उपजिलाधिकारी कौशल कुमार और क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान ने पुलिस बल के साथ नगर के सदर बाजार बड़ा चौराहा, पालिका बाजार, बस स्टैंड चौराहे आदि स्थानों में पैदल भ्रमण किया। एसडीएम ने दुकानदारों से किसी प्रकार की परेशानी होने अथवा व्यापार में किसी प्रकार की समस्या होने के बारे में जानकारी ली। बाजार में खरीदारी को आई लड़कियों व महिलाओं से उनके घर से बाहर निकलते समय मनचलों आदि ने परेशान करने या अन्य किसी प्रकार की परेशानी होने के बारे में भी जानकारी ली।
एसडीएम के साथ सीओ अतुल प्रधान ने कहा कि यदि कोई मनचला या अन्य अवांछित तत्व लड़कियों व महिलाओं को परेशान करें तो तुरंत उसकी जानकारी 112, 1090 एवं स्थानीय पुलिस को दे। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। ऐसे लोगों के विरुद्घ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पैदल भ्रमण के दौरान आम लोगों व ठेले रेहड़ी वालों एवं दुकानदारों से जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सौलंकी, एसआई कपिल सिंह चौधरी, करन वीर सिंह आदि मौजूद रहे।