फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: निवेश की बयार, खुलेंगे विकास के द्वार

Sat, 11 Feb 2023 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में डेयरी, एमएसएमई और चिकित्सा के क्षेत्र में उद्यमी निवेश के लिए उत्सुक हैं। अभी तक 16 विभागों में 706 करोड़, स्वास्थ्य शिक्षा की ओर से 702 और एमएसएमई व निर्यात विभाग की ओर से 671.55 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव रखे गए हैं।
विज्ञापन

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए जिले में भी लंबे समय से तैयारियां चल रही हैं। 16 विभागों की ओर से 215 इंटेंट किए गए हैं। इनमें 2757.51 करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए हैं। सबसे बड़ा निवेश 706 करोड़ का डेयरी विकास विभाग में किया जा रहा है। इसके लिए 14 इंटेंट किए गए हैं। वहीं चिकित्सा शिक्षा में सिर्फ दो इंटेंट में ही 702 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव किया गया है। वहीं एमएसएमई और निर्यात में 74 इंटेंट हुए हैं। इसमें करीब 671.55 करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू साइन किए गए हैं।
उच्च शिक्षा के लिए दो इंटेंट हुए हैं। दोनों निवेशकों ने करीब 140 करोड़ निवेश का मन बनाया है। आवासीय विभाग में चार इंटेंट के साथ 132.12 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा गया है। पशुपालन विभाग के लिए सबसे ज्यादा 77 इंटेंट हुए हैं। इसके लिए 117 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। पर्यटन में यूपी इन्वेस्ट वेबसाइट पर छह लोगों ने इंटेंट कराकर 66 करोड़ रुपये निवेश के लिए एएमओयू साइन किया गया है।
विज्ञापन


इन विभागों में भी निवेश के लिए एमओयू
बेसिक शिक्षा विभाग में दो करोड़ रुपये, ऊर्जा के लिए 12.25 करोड़, खाद्य सुरक्षा और दवा प्रशासनिक के लिए 27 करोड़, वन विभाग के लिए 10 करोड़, हैंडलूम और टेक्सटाइल विभाग के लिए 45.16 करोड़, उद्यान के लिए 88.43 करोड़, तकनीकि शिक्षा के लिए दो करोड़, चिकित्सा स्वास्थ्य के लिए 25 करोड़ रुपये के एमओयू आए हैं।

व्यापारियों को दिखाया गया प्रसारण
विकास भवन के प्रेरणा सभागार में शुक्रवार को निवेश कुंभ का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ में चल रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्यमियों और छात्र-छात्राओं को लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि प्रदेेश की भूमि पर विकास को गति देनेे के उद्देश्य से इन्वेस्टर समिट हो रहा है। इटावा के 30 उद्यमी भी लखनऊ गए हैं। डीएम अवनीश राय ने बताया कि प्रशासन डाटा सेंटर और लॉॅजिस्टिक में निवेश को लाने के लिए लगातार संपर्क बनाए है। कार्यक्रम में एसएसपी संजय कुमार वर्मा, सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या, एडीएम जय प्रकाश, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योेग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र सुधीर कुमार, डीडीओ दीन दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें