फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चंबल में फिर गुलजार होगा इंडियन स्कीमर का परिवार

Sun, 09 Apr 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। राष्ट्रीय अभयारण्य चंबल नदी में विलुप्त हो रहे इंडियन स्कीमर पक्षी के चार चूजे और करीब दो दर्जन अंडे बरचोली में मिले हैं। इससे अभयारण्य केंद्र के फिर से इन पक्षियों से गुलजार होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी हरि किशोर शुक्ला ने बताया इस वक्त नदी के दोनों किनारों पर नियमित तौर पर कांबिंग चल रही है। मौसम अनुकूल होने के कारण इंडियन स्कीमर पक्षी के अंडे लंबे समय बाद मिलना शुरू हुए हैं। अंडों से अप्रैल के प्रथम सप्ताह से बच्चे निकलना भी शुरू हो गए थे। इससे पहले एक दशक तक चंबल में इंडियन स्कीमर ठहराव व प्रजनन कम करते थे। इंडियन स्कीमर पक्षी भारत का होने के बावजूद दूसरे देशों में जाकर ठहराव करता है। इस बार जिस हिसाब से अंडे मिल रहे हैं, उससे अंदाजा है कि अच्छी संख्या में चूजे जन्म लेंगे।
इंडियन स्कीमर पक्षियों के घोंसले सुरक्षित कर दिए गए हैं। यह पछी घोंसला नदी के पानी के बीच में बने रेत के टीले पर बनाते हैं। कांबिंग के दौरान मगरमच्छ, घड़ियाल व कछुए सभी के अंडों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें