फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दोपहर में कड़ी धूप छुड़ाने लगी लोगों के पसीने

Sat, 15 Apr 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में तापमान 39 डिग्री पहुंच गया है। इसके कारण लोग गर्मी से परेशान हैं। दोपहर में लू चल रही है। मौसम विषेषज्ञों का कहना है कि अभी गर्मी और सताएगी।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह से मौसम के तेवर कड़क हो गए। सुबह और शाम को तो लोगों को राहत है, लेकिन दोपहर में सूरज की तपिश लोगों को परेशान करने लगी है। राहगीर अंगोछा, टोपी और दस्ताने पहनकर निकल रहे हैं। गर्म हवाएं भी लोगों को परेशान कर रही हैं। शुक्रवार को अधिकतम पारा 39 डिग्रीतो न्यूनतम पारा 24 डिग्री रहा। लोगों को जहां शीतल पेय की दुकानें या छांव दिखी, वहीं रुक गए। सोमवार से पारा 40 के पार होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस सप्ताह से लू का प्रकोप भी बढ़ सकता है।

लू में न निकलें खाली पेट
मौसम में तेजी से बदलाव आने के साथ ही मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। प्रतिदिन जिला अस्पताल में ही एक हजार से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें से खांसी, जुकाम के साथ ही उल्टी और दस्त के मरीज बढ़ने लगे हैं। डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि सभी को लू से बचने की जरूरत है। खाली पेट घर से न निकलें, इस बात का विशेष ध्यान दें। पेय पदार्थों का उपयोग बढ़ा दें। भर पेट खाना खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें