ऊसराहार (ब्यूरो)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे जा रहे बालक को कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना क्षेत्र के कठौतिया निवासी संतराम दिवाकर का ग्यारह वर्षीय पुत्र बबलू मंगलवार को गांव के किनारे से गुजरे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क के किनारे जा रहा था। उसी समय आगरा से लखनऊ की ओर जा रही एक कार के चालक ने तेज गति से चलाते हुए बबलू को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर सड़क किनारे जानवर चरा रहे ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। गांव में बबलू की मौत की खबर सुन कोहराम मच गया। इससे पहले इसी स्थान से लगभग दो सौ मीटर के दायरे में आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें तीन लोगों की जान भी जा चुकी है