फोटो संख्या 08- नेशनल चंबल शूटिंग चैंपियनशिप में अनुभव साझा करतीं रचना गोविल। संवाद
फोटो संख्या 09- निशाना साधते शूटर। संवाद
चंबल शूटिंग चैंपियनशिप में लगे निशाने
चंबल परिवार ने आयोजित की शूटिंग चैंपियनशिप
क्रासर
अर्जुन अवार्डी रचना रचना गोविल ने बढ़ाया मनोबल
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। चंबल परिवार ने पचनद शूटिंग रेंग में शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया। इसमें अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अर्जुन अवार्डी रचना गोविल ने अनुभव साझा कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बीहड़ में शूटिंग स्कूल बनाया जाए तो तमाम प्रतिभाएं निकलेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए एक पिस्टल गिफ्ट करने का वादा भी किया।
आजादी आंदोलन के महानायक गेंदालाल दीक्षित के वंशज डॉ. मधुसूदन दीक्षित ने कहा कि यह ऐतिहासिक घड़ी है। कार्यक्रम संयोजक सुविख्यात शूटर राहुल तोमर ने कहा कि नेशनल चंबल शूटिंग चैंपियनशिप का अगला संस्करण और भव्य होगा। प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को चंबल परिवार के प्रमुख डॉ. शाह आलम राना ने प्रमाणपत्र और मेडल दिए।
इनसेट
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
फ्री फील्ड सीनियर मैन पीप साइड राइफल में सौरभ शाक्य ने गोल्ड, सीनियर ओमेन गोल्ड में वर्षा भदौरिया, जूनियर मैन में गोल्ड रोहित यादव, जूनियर ओमन में गौरी चतुर्वेदी ने गोल्ड जीता। फ्री फिल्म ओपन साइड राइफल में टोनी साइमन, जूनियर मैन में सचिन यादव, मास्टर कैटेगरी में मनीष सहाय ने गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया। मिक्स डबल में अनिल पाल और गौरी चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से गोल्ड जीता।