फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लूट और महिलाओं से वारदातों पर लगाएं गैंगस्टर व गुंडा एक्ट

Sun, 24 Sep 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लूट और महिलाओं से वारदातें करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। गैंगस्टर और गुंडा एक्ट लगाने के साथ उनकी संपत्ति जब्त करने के लिए भी कार्रवाई करें। यह आदेश शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक ले रहे एडीजी आलोक सिंह ने दिए।
विज्ञापन


शनिवार को जिले के दौरे पर एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक की। जिले में अपराधियों के खिलाफ की गई गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाइयों की सराहना की। कहा कि यह कार्रवाइयां लगातार चलनी चाहिए। उन्होंने कहा लूट की घटनाओं में संलिप्त लोगों और महिलाओं, बच्चियों के साथ वारदातें करने वालों को बिल्कुल न छोड़े। बड़े अपराधियों पर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई के साथ ही संपत्ति जब्त करने की भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने एसएसपी को बेहतर पुलिसिंग के लिए बधाई दी। कहा कि लापरवाह पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। उन पर कार्रवाई में भी कतई गुरेज न किया जाए। इस मौके पर एसपी सिटी कपिल देव, एसपी देहात सत्यपाल सिंह, एसपी क्राइम सुबोध गौतम समेत सभी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें