फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जयपुर में डॉक्टरों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा, काला दिवस मनाया

Tue, 28 Mar 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राजस्थान के जयपुर में स्वास्थ्य का अधिकार (राइट टू हेल्थ) बिल का विरोध कर रहे निजी डॉक्टरों पर किए लाठीचार्ज का आईएमए की जिला इकाई ने विरोध किया है। सोमवार को बैठक कर घटना की निंदा की और काला दिवस मनाया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कानून वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे पक्के तालाब स्थित आईएमए हॉल में जिला इकाई के सभी पदाधिकारी एकत्र हुए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एमएम पालीवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार की ओर से लाया गया स्वास्थ्य का अधिकार कानून डॉक्टरों के खिलाफ है। इसका शांतिपूर्वक विरोध कर रहे डॉक्टरों पर राजस्थान पुलिस ने लाठियां बरसाईं। महिला डॉक्टरों से अभद्रता अमानवीय है। आईएमए जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव और
सचिव डॉ. डीके सिंह ने कहा कि शांतिपूर्वक अपनी बात रख रहे डॉक्टरों के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा। करीब एक घंटे तक बैठक के बाद सभी पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर डीएम अवनीश राय से मिलकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि इस कानून को वापस लिया जाए। जरूरत पड़ने पर हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. वीके गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. संजीव यादव, डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. अंकित पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें