फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चकमार्ग से हटवाया अवैध कब्जा

Sat, 30 Dec 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। तहसील क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर में चकमार्ग पर कुछ लोगो ने अवैध कब्जा कर लिया था। इसे शुक्रवार को राजस्व टीम ने हटवा दिया। तहसीलदार के निर्देशन पर पहुंची टीम ने चकमार्ग से अबैध कब्जा हटवाकर दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जफरपुर के गांव नंदपुरा निवासी दयाराम, आदेश कुमार, नीरज कुमार, लज्जाराम, इंद्रेश कुमार, रविंद्र कुमार, रामनरेश सहित दर्जन भर ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया था। शुक्रवार को तहसीलदार जावेद अंसारी के निर्देशन पर क्षेत्रीय लेखपाल अमित कुमार, संजीव यादव, राहुल यादव की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की। उसमें उसी गांव के शिवराज सिंह पुत्र जसवंत सिंह, धनी राम पुत्र तिलक सिंह के कब्जे में चकमार्ग कब्जे में पाया गया। उक्त लोग चक मार्ग पर आलू की फसल पैदा कर रहे थे। टीम ने चकरोड से अवैध कब्जा हटवाया और चेतावनी दी। अगर दोबारा से कब्जा किया तो मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें