इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में एसडीएम सदर सिद्धार्थ के निर्देश पर प्राइमरी स्कूल की सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।
ग्राम पंचायत कामेत में गांव के कुछ दबंग लोगों ने सरकारी प्राइमरी स्कूल की जमीन पर एक सप्ताह पूर्व दीवार खड़ी करके अवैध कब्जा कर लिया था। जिसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई। जिस पर शनिवार को सदर एसडीएम सिद्धार्थ के निर्देश पर मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने जेसीबी से अवैध निर्माण को ढहा दिया। जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। राजस्व टीम के साथ नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश, बढ़पुरा थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह, एसआई नागेंद्र सिंह के साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।