ट्रेन से कटने जा रहा हूं, सुबह शव उठा लेना भाई...मैसेज भेजकर दे दी जान
- प्रेम-प्रसंग में जान देने वाले युवक ने आत्महत्या से पहले भाई को भेजा था मैसेज
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। ट्रेन से कटने जा रहा हूं, सुबह शव उठा लेना...। यह मैसेज बडे़ भाई रात में व्हाट्सएप पर एक वॉइस मैसेज भेजकर युवक ने आत्महत्या कर ली। सुबह मैसेज देखने के बाद भाई ने मामा को फोन करके जानकारी ली तो भाई के मरने की जानकारी मिली।
सिविल लाइन क्षेत्र में राहतपुरा कॉलोनी के पास देर रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने बड़े भाई को व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजा था। इस बात की जानकारी युवक के मामा ने दी। उन्होंने बताया उनका बड़ा भांजा दिल्ली में रहता है। शनिवार सुबह उसने अपने मोबाइल का नेट खोला तब उसके पास छोटे भाई का मैसेज पहुंचा।
युवक ने वॉइस मैसेज में कहा ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने जा रहा हूं, शव को सुबह राहतपुरा कॉलोनी के पास ट्रेन की पटरी से उठा लेना। वहीं मामा का कहना है कि इतना बड़ा कदम उठाने से पहले अगर वह बता देता तो वह लोग उसको समझते और इतनी बड़ी घटना नहीं होती।
वहीं युवती के पिता का कहना है कि दोनों की दो महीने पहले बातचीत हुई थी। इस बात की जानकारी मिलने पर छोटी बेटी को शिकोहाबाद बड़ी बेटी के ससुराल भेज दिया था।