फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नहीं हट सकी स्कूलों के ऊपर से गुजरीं हाईटेंशन लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
निबाड़ीकला। शिक्षा निदेशक के निर्देश के तीन माह बाद भी स्कूलों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइनों को नहीं हटवाया गया। हाल ये है कि ब्लॉक महेवा क्षेत्र के करीब 30 स्कूलों में छात्र डरते-डरते पढ़ रहे हैं। उन्हें मैदान में खेलते हुए भी डर लगता है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

कुछ माह पहले ऐसे विद्यालयों का सर्वे कराया गया था, जिनके परिसर से एचटी या एलटी लाइनें गुजरी हैं। महेवा में कई स्कूलों में जर्जर तारों में आएदिन स्पार्किंग होती रहती है। शिक्षा निदेशक ने सितंबर तक हर हाल में इन तारों को हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन ये आदेश धरातल पर नहीं उतर सके। बिजली और शिक्षा विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
इंद्रापुर के कंपोजिट विद्यालय में बीच से हाईटेंशन लाइन गुजरी है जो जर्जर है। तारों को साइकिल के टायर से बांधा गया है। प्रधानाचार्य योगेश गुप्ता ने बताया कि कई बार शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुरवा लक्षीराम के मध्य से एलटी लाइन गुजरी है। यहां पर बिजली के तार बल्ली के सहारे गुजरे हैं। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने बताया कि बारिश में हादसों का डर ज्यादा सताता है। कई बार हवा चलने पर स्पार्किंग होती है। बच्चों को डर लगता है।
बच्चों को खेलने में लगता डर
प्राथमिक विद्यालय टड़वा स्माइलपुर परिसर से भी हाईटेंशन लाइन गई है। चहारदीवार से सटे तारों के कारण बच्चों को मैदान में खेलते समय डर लगता है। हाईटेंशन के नीचे ही हैंडपंप लगा है।
पिछले सर्वे में 78 विद्यालय हुए थे चिह्नित
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कराए गए पिछले सर्वे में कुल 78 विद्यालयों को चिह्नित किया गया था। इसमें 30 ब्लॉक महेवा के, 11 ताखा क्षेत्र, नौ सैफई के, चार-चार विद्यालय चकरनगर और जसवंतनगर के, बसरेहर के नौ विद्यालय शामिल हैं। भरथना के चार, बढ़पुरा के तीन विद्यालय और इटावा नगर क्षेत्र के चार विद्यालय चिह्नित किए गए थे। विभाग के मुताबिक इन विद्यालयों से विद्युत लाइन गुजरी है।
बीते दिनों जिलाधिकारी की ओर से इस संबंध में मीटिंग की गई थी। इसमें पूरे जनपद के ऐसे विद्यालयों की सूची बनाए जाने के निर्देश दिए गए थे, जिनके ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। सूची बिजली विभाग को भेजकर तार जल्द हटवाने का प्रयास किया जाएगा। - शैलेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें