इटावा। प्रधान डाकघर परिसर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने के पहले दिन पांच लोगों ने पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन किया। उप पासपोर्ट अधिकारी कानपुर यशपाल ने बताया कि पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदक को सबसे पहले वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
बताया कि तारीख मिलने के बाद संबंधित कागजात लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर लेकर आना होगा। जो लखनऊ कार्यालय भेजे जाएंगे, इसके बाद पासपोर्ट बनाकर भेज दिया जाएगा। इसके लिए कहीं से भी कोई व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए आवेदनों की कोई संख्या नहीं है।
पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदक को पेन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र के अलावा हाईस्कूल की मार्कशीट की छायाप्रति लगानी होगी। पढ़े लिखे लोगों के लिए हाईस्कूल की मार्कशीट की छाया प्रति लगानी होगी, जबकि अनपढ़ लोगों को पैन कार्ड व आधार कार्ड लगाना होगा। पासपोर्ट बनवाने के लिए 15 साल तक के बच्चों की फीस एक हजार रुपये है। जबकि 15 साल के ऊपर के लोगों की फीस 1500 रुपये है। अब किसी आवेदक को अब कानपुर पासपोर्ट कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर डाक विभाग ने तीन कर्मचारी दिए हैं। इनमें विपाशा भट्टाचार्य, दिलीप कुमार के अलावा डी ग्रुप के शिवदेश कुमार को दिया है। अभी एक कंप्यूटर और कैमरा लगा है।