बकेवर। उत्तर प्रदेश में शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता के चलते नगर पंचायत प्रशासन ने बकेवर लखना कस्बे से राजनीतिक दलों के लोगों के बैनर होर्डिंग्स हटाये। हटाये गए होर्डिंग्स बैनर को नगर पंचायत ने जब्त कर लिया। आचार संहिता लागू होते ही बुधवार को दोपहर में भरथना उपनिर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर बकेवर लखना नगर पंचायत प्रसाशन ने कस्बा बकेवर व कस्बा लखना में चौराहे तिराहों पर जगह-जगह लगे राजनैतिक दलों, नेताओं और शिक्षक प्रत्याशियों के होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटवाया। (संवाद)