इटावा। हिस्ट्रीशीटर को सोमवार रात मुठभेड़ में बसरेहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार रात बसरेहर पुलिस को सूचना मिली कि एक हिस्ट्रीशीटर चौबिया की ओर जा रहा है। पुलिस लोहिया नहर पुल पर चेकिंग करने लगी तभी एक व्यक्ति बस से उतकर नहर पुल से खेतों की ओर जाता दिखायी दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। उक्त थाना क्षेत्र के आशानंदपुर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर सुल्तान के कब्जे से पुलिस पर फायर करने वाला तमंचा भी बरामद कर लिया गया। (संवाद)