इटावा। हरियाणा के मेवात में हुई घटना को आतंकवादी घटना बताते हुए विहिप और बजरंगदल ने बुधवार को शास्त्री चौराहे पर आतंकबाद का पुतला फूंका।
बुधवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ता शादीलाल धर्मशाला के पास एकत्रित हुए। वहां से जुलूस के रूप में शास्त्री चौराहा पहुंचे। वहां उन्होंने मेवात की घटना तथा कांवडियों पर हमले की निंदा करते हुए नारेबाजी की। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
आतंकवाद का पुतला भी फूंका। नेताओं ने कहा कि श्रावण मास में प्रतिवर्ष हर सोमवार पर मेवात में भगवान शंकर का आशीर्वाद लेने महाभारत कालीन पांच मंदिरों में श्रद्धालु जाते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं पर पीछे से भी पत्थर बरसाए इसमें कई लोगों की जान भी चली गई। अवधेश भदौरिया, देवर्षि दुबे, धीरज अग्निहोत्री, भानु ठाकुर, आरबी भदौरिया, प्रदीप तिवारी, अनीेता, अनुराग भदौरिया सहित काफी संख्या में विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ता मौजूद रहे और काफी देर तक नारेबाजी करते रहे।