फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सैनी समाज एकता समिति के अध्यक्ष बने हिमांशु सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी समाज एकता समिति के अध्यक्ष बने हिमांशु सैनीइटावा। सैनी समाज एकता एवं विकास समिति की बैठक में हिमांशु सैनी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। पंकज सैनी को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उनके निर्वाचन पर समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। बैठक में समाज की एकजुटता, शैक्षिक जागरूकता और सामाजिक उत्थान पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मजबूत संगठन और आपसी एकता को आवश्यक बताया। संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना, युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करना है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हिमांशु सैनी ने इसे समाज सेवा का अवसर बताया। उन्होंने समाज में एकता, भाईचारा, शिक्षा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग देने को अपनी प्राथमिकता बताया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें