जिला अस्पताल की पैथोलॉजी के बाहर जांच कराने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। जिले में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। गुरुवार को पैथोलॉजी में 21 मरीजों की किट से डेंगू की जांच हुई। इसमें पांच को डेंगू निकला।
जिला अस्पताल में एक सितंबर से अब तक 42 डेंगू के रोगी मिल चुके हैं। इनमें अक्तूबर के महीने में मिले 28 रोगी शामिल हैं। पैथोलॉजी लैब से डेंगू की जांच की पुष्टि के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजी जाती हैं। गुरुवार कों करीब डेढ़ सौ मरीज खून की जांच कराने पहुंचे।