फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आठ जून से रात 12 बजे से चंबल पुल पर भारी वाहन बंद रहेगा

Sat, 03 Jun 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 29:::अमर उजाला के 06 मई के अंक में प्रकाशित खबर।
विज्ञापन

अमर उजाला इंपैक्ट:::
कल रात 12 बजे से चंबल पुल पर भारी वाहन बंद रहेगा
क्रासर
- पिलर संख्या छह पर मरम्मत के लिए रोके जाएंगे भारी वाहन, छोटे वाहनों पर रोक नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। अमर उजाला में छह मई को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए आठ जून रात 12 बजे से चंबल पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद करने का आदेश जारी किया है। पिलर संख्या छह पर मरम्मत के लिए प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिया गया है। छोटे वाहनों का आवागम जारी रहेगा।
चंबल पुल के पिलर संख्या छह पर मरम्मत कार्य कराया जाना है। 24 मई को मरम्मत के लिए संबंधित कंपनी की टीम आ गई थी, लेकिन आवागमन अधिक होने की वजह से टीम को काम करने में परेशानी आ रही थी। इसे देखते हुए टीम ने भारी वाहनों का आवागमन रोकने की मांग करते हुए 26 मई को काम रोक दिया गया था। इसका संज्ञान लेकर 31 मई को एसडीएम सदर ने तकनीकि टीम के साथ निरीक्षण किया था। काम रुकने की खबर शनिवार के अंक में अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने शनिवार को तकनीकि टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद रात में भारी वाहनों के आठ जून से आवागमन बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इसमें बताया है कि राष्ट्रीय मार्ग संख्या-92 (इटावा- भिंड- ग्वालियर मार्ग) पर स्थित चंबल नदी का पुल लगभग 50 वर्ष पुराना है। पूर्व में क्षतिग्रस्त होने की वजह से इसकी मरम्मत कराई जानी है। तकनीकि टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद आठ जून 2023 रात 12 बजे से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। हल्के वाहनों का आवागमन यथावत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यहां होकर जाएंगे भारी वाहन:::
पुल बंद रहने के दौरान जनपद भिंड की ओर जाने वाले भारी वाहन जालौन अथवा शिकोहाबाद होते हुए भिंड जाएंगे। उदी चौराहे से चकरनगर सहसों-फूफ होते हुए भी उदी के तरफ लोग भिंड जा सकते हैं। जनपद भिंड से आगरा/कानपुर की ओर आने वाले भारी वाहन शिकोहाबाद अथवा जालौन होते हुए आ सकते हैं। वहीं फूफ- सहसों - चकरनगर से उदी चौराहा तक लोग आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें