फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को 31 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 56 मरीजों स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले मेें अब तक 1947 संक्रमित मिल चुके हैं, इसमें 1714 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। दो की मृत्यु हो चुकी है। 233 का इलाज चल रहा है, इसमें आठ अस्पताल में भर्ती हैं। नोडल अधिकारी डॉ. बीएल संजय ने बताया 31 संक्रमितों में दो डॉक्टर, सात बच्चे और 14 महिलाएं शामिल हैं। शहर में कटरा बल सिंह, राजकीय संप्रेक्षण गृह, बराही टोला, वृंदावन कालोनी, विनीत विहार कालोनी, पक्का बाग, अजीतनगर व जिला जेल में एक-एक संक्रमित मिला है। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में 10, सेंट्रल बैंक बकेवर व हिम्मतपुर में 2-2, पहाड़पुर महेवा, हेवरा नगला बेनी जसवंतनगर, खितौरा उरेंग, मड़ौली नहर पार, अधियापुर में एक-एक संक्रमित मिले। संक्रमितों में चार लोग दूसरे जनपदों के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें