इटावा। कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सैफई के बाद अब भरथना और महेवा में भी संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को महेवा में 35 वर्षीय महिला और भरथना में 27 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।
जनपद में पांच से 17 अगस्त तक 20 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से चार ठीक हो चुके हैं, जबकि सक्रिय केस 16 हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर लोगों की चिंताएं एक बार फिर से बढ़ती जा रहीं हैं। सीएमओ डॉ. बीएल संजय ने बताया कि सभी को सतर्कता बरतने की जरूरत है। सभी संक्रमित होम आइसोलेट हैं। उनकी निगरानी की जा रही है। (संवाद)