इटावा। जनपद में कोरोना संक्रमित बढ़ने लगे हैं। बुधवार को डॉक्टर समेत दो और संक्रमित मिले है। छह दिनों में कोरोना के नौ मरीज मिल चुके हैं। चिंता की बात यह है कि ये सभी सैफई में मिले हैं। इनमें चिकित्सा विश्वविद्यालय के सात डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स व एक अन्य व्यक्ति शामिल है। सभी होम आइसोलेट हैं।
सीएमओ डॉ.बीएल संजय ने बताया बुधवार को 29 वर्षीय डॉक्टर व 26 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। जनवरी से अब तक 2178 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें चार की मौत हो चुकी है, जबकि 2165 ठीक हुए हैं। सीएमओ ने आमजन से मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की है। भीड़भाड़ से बचने की सलाह भी लोगों को दी है।