फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रास के शिविर में 217 मरीजों को मिला उपचार

विज्ञापन
फोटो संख्या 04- नगला मरदान में रेडक्रास के निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों का परीक्षण किया - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। ब्लाक महेवा के ग्राम नगला मरदान में सोमवार को रेडक्रास सोसायटी के निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर लगा। जिसमें क्षेत्र के 217 मरीजों का परीक्षण करते निशुल्क दवाएं दी गई।
विज्ञापन

21 रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए। इन रोगियों को जल्द ही जिला चिकित्सालय लाकर मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा।
स्वास्थ्य शिविर में सीएचसी महेवा से आए चिकित्सक डॉ.मिथिलेश, डॉ.अभिलाषा पाल, डॉ.जितेंद्र सिंह चौहान ने मरीजों का परीक्षण किया।
शिविर में रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा.केके सक्सेना, आजीवन सदस्य जितेंद्र कुमार, मनोज तिवारी, अभय कुमार, शिखा चौहान, राजेश वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें