फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने टक्कर

Sun, 06 Aug 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। ट्रक के चालक को झपकी आने से सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ मगर दोनों वाहनों के आपस मे टकराने से कन्नौज हाईवे पर लगभग आधा घंटा आवागमन प्रभावित बना रहा। इस बीच दोनों वाहन चालकों में कहासुनी हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों का आपसी सुलह समझौता कराकर दोनों ही वाहन गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के कन्नौज हाईवे पर मंदिर दान सहाय के सामने रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे बिधूना की तरफ से आ रहे चालक को झपकी आने से उसका ट्रक सामने की दिशा से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे वाले स्थान के पास ही स्पीडब्रेकर होने से दोनों की वाहन धीमी रफ्तार में होने से बड़ा हादसा नहीं हो सका। हादसे में कोई हताहत नही हुआ, लेकिन दोनों वाहन टकराने से मुख्य मार्ग पर खड़े होने से लगभग आधा घंटे मार्ग प्रभावित बना रहा। टक्कर के बाद वहीं दोनों वाहनों के चालकों की आपस में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि स्थानीय लोग व दूसरे वाहन सवारों ने दोनों चालकों को समझा-बुझाकर वहां से दोनों वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें