फोटो संख्या 05 पोस्टमार्टम परिसर में मृतक पूनम की बिलखती मां को संभालते परिजन।संवाद
फोटो संख्या 06 पोस्टमार्टम परिसर में एक दूजे को ढांढस बंधाते मृतक पूनम के भाई। संवाद
फोटो संख्या 16 घटना स्थल पर जांच करते एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी। संवाद
फोटो संख्या 17 सुनसान इलाके में स्थित मकान व दीवार पर लगी सीढ़ी। संवाद
दीवार पर चारों ओर फैले थे खून के छींटे, सुनसान इलाके में घर होने पर नहीं सुनाई दीं चीखें
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। महिला के गले में अंगोछा डालकर बेरहमी से पटक-पटककर सिर पर रोड मारकर पति ने मौत के घाट उतार दिया। सुनसान इलाके में मकान होने पर किसी को महिला की चीखें भी सुनाई नहीं दीं। घटना के बाद आरोपी पति ट्रक लेकर आजमगढ़ चला गया।
पिता रामचंद्र सिंह ने बताया पवन को उन्होंने एक पिकअप भी खरीदकर दे चुके हैं, लेकिन पवन उसको भी बेच चुका है। मायके से रुपये लाने के लिए पूनम को लगातार प्रताड़ित करता था। शराब पीकर मारपीट करता था। परेशान होकर पूनम ने पांच साल पहले पवन को छोड़कर गांव जयसिंहपुर चली आई थी।
वह अपने साथ हिमांशु और दो जुड़वा बच्चे गुन्नू और शिव को भी लेकर आई थी। दो साल पहले पवन झगड़ा करके दोनों तीनों बच्चों को अपने साथ ले गया था। बच्चे ससुराल में ही रहते हैं। डेढ़ साल पहले हरिशंकरपुरम कॉलोनी में पिता ने मकान पूनम के लिए मकान बनवाया था। पूनम ने इसी वर्ष बीए फाइनल की परीक्षा दी थी। और वह अपने खर्च के लिए शहर में प्राइवेट नौकरी भी करती थी। छह मार्च को पवन ने फोन पर उन्हें बताया था कि वह ट्रक लेकर आजमगढ़ जा रहा है।
सात मार्च को पूनम का फोन बंद होने पर इटावा पहुंचे। पिता ने बताया कॉलोनी में जिस जगह मकान बना है। उसके 50 मीटर के दायरे में काेई मकान नहीं है। जब वह पड़ोसी से सीढ़ी लगाकर घर में उतरे तो उन्होंने पूनम का शव बेड पर खून से लथपथ देखा। उसके गले में अंगोछा भी डला था।
शव देखकर पता चल रहा था जैसे महिला को गले में अंगोछा डालकर कई बार पटककर अधमरा किया गया और इसके बाद सिर पर भारी रोड मारकर हत्या कर दी गई। कमरे की दीवारों पर पड़े छींटे घटना की विभत्सता को बयां कर रहे थे। शव से दुर्गंध भी आ रही थी। कमरे की हालत से पता चल रहा था, पूनम के साथ बेरहमी से पटक-पटककर उसकी हत्या हुई है। सुनसान इलाके में मकान होने की वजह से पूनम की चींखे भी किसी को सुनाई नहीं दी।