फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तीन मतों से जीतकर ज्ञानेश बने प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। यूपी पोस्टल प्राइमरी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड कानपुर की शाखा इटावा के प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ। इसमें मात्र तीन मतों से ज्ञानेश कुमार सक्सेना विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्याम किशोर कठेरिया को पराजित किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर आशीष सक्सेना थे, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में कानपुर से आए आशीष शुक्ला उपस्थित रहे। सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक हुए मतदान में इटावा व औरैया के 102 डाक कर्मियों में से 65 ने मतदान किया। इस वजह से पूरे दिन प्रधान डाकघर कार्यालय में चुनाव को लेकर काफी गहमा गहमी रही। मतगणना में ज्ञानेश कुमार सक्सेना (उप डाकपाल नया शहर) को विजयी घोषित किया गया, उन्हें 33 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी श्याम किशोर कठेरिया को 30 मत मिले, जबकि दो मत निरस्त हुए। ज्ञानेश कुमार सक्सेना के विजयी घोषित होने पर सतेंद्र सिंह यादव, सुरेश चंद्र यादव, बीपी गुप्ता, राजेश अग्रवाल, जितेंद्र बाबू चौहान, मोहित यादव, राजेश तोमर आदि ने स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें