इटावा। जीआरपी थाना पुलिस ने शनिवार सुबह फफूंद स्टेशन के पूर्वी छोर से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला पर चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फफूंद जीआरपी चौकी प्रभारी जय किशोर गौतम ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे फफूंद रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में घूमती दिखाई दी। रोकने पर वह गोलमोल जवाब देने लेगी। शक होने पर चौकी लाकर पूछताछ की। उसने अपना नाम श्यामा देवी निवासी जैतापुर थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात बताया। महिला ने बताया कि ट्रेनों और प्लेटफार्म पर चोरी करना कबूल किया। उसने बताया कि चोरी किया सामान दूसरी ट्रेन के यात्रियों को बेच देती थी। महिला के पास से दो मोबाइल और एक हैंड बैग बरामद किया गया है।